नई दिल्ली । इस महीने खुदरा महंगाई दर घटकर 4.35 प्रतिशत पर आ गई है, जो कि पिछले महीने अगस्त में 5.3 प्रतिशत थी। सितंबर 2021 में महंगाई दर में करीब एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।
नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को सितंबर माह के लिए खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि खुदरा महंगाई दर में कमी की सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थो के दामों में कमी आना है।