मथुरा में चतुर्वेद समाजवाड़ी पर कल से होगा श्रीराम लीला का मंचन

मथुरा। बीते दो वर्ष से बंद पड़ी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का मंचन कल 7 अक्टूबर से भैंस बहोरा स्थित चतुर्वेद समाजवाड़ी पर किया जाना निश्चित हुआ है। इस संबंध में रामलीला सभा के अध्यक्ष बैजनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि विगत वर्षो से कोविड माहमारी की वजह से लीला का मंचन नहीं हो पा रहा था परन्तु अब सरकार की गाइड लाइन आने के पश्चात लीला मंचन का फैसला सर्व सम्मति से लिया गया है । सभा के उपाध्यक्ष मथुरानाथ व्यास ने कहा कि अब रामजी की कृपा से ये आयोजन पुनः किया जा रहा है। संस्था के महामंत्री कमल चतुर्वेदी ने बताया कि नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 07 अक्टूबर को सांय 7 बजे से प्रारम्भ होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल आई.ए.एस. होंगे।

प्रथम दिन रामजन्म द्वितीय दिन विश्वामित्र आगमन एवं फूलवारी तृतीय दिन धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद व चतुर्थ दिन कोपभवन राम वन गमन पंचम दिन निषाद मिलन रामकेवट संवाद और षष्ठ दिन जयन्त लीला सीता हरण सप्तम दिन सीता खोज लका दहन विभीषण शरणागति 14 अक्टूबर अंगद रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति एवं कुम्भकरण वध मेघनाथ वध 15 अक्टूबर को रावण वध भरत मिलाप व रामतिलक के साथ सम्पन्न होगा। संस्था के कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया हैं।

आयोजन समिति के सदस्य राकेश तिवारी एड. एवं श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि आयोजन अभूतपूर्व होगा और इस आयोजन की सफलता के लिए हर संभव मदद प्रत्येक व्यक्ति से ली जायेगी जिससे आयोजन की सफलता को चार चांद लगे। कार्यक्रम में कोरोना का गाईड लाईन का पूर्ण रूप से पालन रहेगा।

पत्रकार वार्ता में श्याम मोनू चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त लीला का प्रसारण फेस बुक तथा यूट्यूब चैनल पर भी प्रतिदिन किया जायेगा। धर्मप्रेमी अपने घर पर बैठकर इसका आनन्द ले सकते हैं।