मथुरा। लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. रामकिशोर अग्रवाल की मां कांती देवी का रविवार को स्वर्गवास होने के पश्चात विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वर्षो तक नियमित यमुना स्नान और वृंदावन की परिक्रमा उनके जीवन में शामिल रहा। संत प्रवृत्ति दादी मां कांती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गोलोकवासी हुई हैं। कांती देवी बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।
उन के निधन का दुखद समाचार सुनते ही समूचे आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के कॉलेजों के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी ने उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उनके नाम से दो कॉलेज कांती देवी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर तथा कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की स्थापना हुई है जोकि चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। उनके पुत्र डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि उनकी मां ने बहुत गरीबी देखी तथा बड़े साहस और कर्तव्य-निष्ठा व बड़ी जिंदादिली के साथ हम भाईयों की परवरिश की।
कांती देवी के निधन पर ब्रज वासियों ने संवेदना व्यक्त की तथा मृतात्मा को श्रीप्रभु से अपने श्रीचरणों में स्थान देने की विनती की। शोक व्यक्त करने वालों में धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोग तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।