मथुरा। नेशनल हाईवे-2 के समीप बसे मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड संख्या 24 के वाशिन्दों ने आज अनीता चावला एड. के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नयति मेडिसिटी के बाहर राजमार्ग की सर्विस लेन की दुर्दशा का दुखडा रोते हुए नगर निगम और एनएचआई द्वारा लापरवाही बतरने का आरोप लगाया। ज्ञापन में सर्विस रोड़ के खस्ता हाल को लेकर बताया गया कि इस क्षेत्र में हाईवे से सटी हुई कॉलौनियों का सर्विस रोड पर गंदा पानी व बरसात का पानी भरा रहता है जिस कारण एक मात्र मन्दिर में जलभराव के कारण महिलाए पूजा आदि नही करने आ पाती है। बच्चे स्कूल तक नही जा पाते ।
जिलाधिकारी को अनीता चावला एड. ने बताया क्षेत्र के पार्षद सफाई इत्यादि पर ध्यान नही देते है। बिन बारिश के भी वहाँ आए दिन जल भराव रहता है जिसका कोई स्थाई हल होना आवश्यक है। करीब 2 माह पूर्व नगर निगम द्वारा सीवर लाइन के नाम पर पक्की सडक खोदकर गड्डे कर दिये गए जो कि पाईप डालने के बाद केवल कच्ची मिट्टी डालकर बन्द कर दिये जिसके कारण सडक मे गहरे गड्डे है जो पानी की वजह से दिखते नही और प्रतिदिन जाने कितने दो पहिया वाहन चालक उन गड्डे मे गिर जाते है। उन्होंने क्षेत्र में कम से कम 4 सफाईकर्मीयों की तैनाती करने के साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था और खोदी गई पक्की सडक को पुनः दूरस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो मे रंजीत सिंह राजेन्द्र चौधरी बिहारीलाल अतुल चौधरी राजू रंजीत गोपाल चौधरी गौरी शंकर शर्मा बलराम सविता नारायण पाठक रमनलाल देवेंद्र सिंह चौधरी मदन मोहन सविता देवेश पाठक प्रवीण सविता रवि कुमार राहुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने भी डीएम से समस्या के निदान की बात कही।