मथुरा। महर्षि वाल्मीकि शहर मेला कमेटी के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सतीश पत्रकार को मिली है। शहर के डैम्पीयर नगर स्थित एक होटल में आयोजित उक्त बैठक में कमेटी परम्परा के तहत मौखिक रूप से हुए इस चुनाव में सतीश पत्रकार और नन्दलाल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। समाज के गणमान्य लोगों में से एक तिहाई से भी अधिक लोगों ने सतीश पत्रकार के पक्ष में हाथ उठाकर उनको कमेटी का अध्यक्ष बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इससे पूर्व तत्कालीन मेला कमेटी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता श्याम मुरारी चौहान एवं संचालन वरुण वाल्मीकि ने किया।
बैठक का शुभारम्भ महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विक्की वाल्मीकि महामंत्री रजत क्लोसिया कोषाध्यक्ष दयाल खरे ओम प्रकाश सनवाल पूर्व अध्यक्ष नरेद चन्देल महेश काजू रेल अधिकारी सावन कुमार डॉ एस पी सिंह अनिल दिलेर आदि उपस्थित थे। नवागत अध्यक्ष का गाजे बाजे के साथ वाल्मीकि समाज ने जगह जगह स्वागत किया।