मथुरा में बार एसो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का क्लेम फोरम ने किया स्वागत

मथुरा। क्लेम फोरम मथुरा द्वारा सोमवार को होटल हीरा इन्विटेशन में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत तेहरिया उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा सचिव सत्येन्द्र परिहार सयुक्त सचिव हरिओम शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह सिसोदिया ओर ऑडिटर निमेष गर्ग एवम कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में बड़ी ईमानदारी से निष्पक्ष चुनाव कराने वाले निवर्तमान अध्यक्ष सुशील शर्मा एवम निवर्तमान सचिव सुनील चतुर्वेदी और मुख्य अतिथि मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

स्वागत समारोह में बार एसो. के सचिव सत्येंद्र परिहार ने भरोसा दिया की अधिवक्ता हित अच्छे कार्य करेंगे जिससे उनका कार्यकाल स्मरणीय रहेगा। अध्यक्ष अजीत तेहरिया ने क्लेम फोरम के द्वारा आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता में सभी सम्मानित वकीलों के हितों के लिए चेंबरो की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था शामिल है। युवा अधिवक्ता साथियों को कानून की जानकारी के लिए विधि व्यवथाओ पर आधारित सेमिनार शामिल है। निवर्तमान अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सुनील चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि विधि व्यवसाय हमे ईमानदारी से करना चाहिए । वादकारी को जितना जल्दी से जल्दी न्याय मिल सके वह प्रयास हमें करना चाहिए समय पर अगर बादकारी को न्याय नहीं मिला तो उसके कोई मायने नहीं होते।

आयोजन में सतीश शर्मा अरविन्द गोतम डॉ ब्रज गोपाल शर्मा ओ पी उपाध्याय मदन गोपाल अग्रवाल आशुतोष पाठक सुभाष अग्रवाल ब्रजेश शर्मा पी के पचौरी अनिल शर्मा नरेंद शर्मा प्रनत शर्मा रघुनाथ सिंह राजावत रामवीर यादव सुधीर शर्मा सतीश गोतम राजीव दीक्षित महेश गुप्ता संजीव चंद्रा दीपक गोयल धर्मवीर अशोक सुमन देवेन्द्र वर्मा मुकेश गोतम अजय चौधरी विनोद यादव सुनील महावीर राजेश तरकर रवि यादव अशोक सिंह शेलेंद्र सिंह धीरज गोस्वामी केसर अली महेश गर्ग दीपक अग्रवाल विजय राजावत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। आभार क्लेम फोरम के अध्यक्ष गिर्राज सिंह सिसोदिया द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लेम फोरम के सचिव ओमवीर सारस्वत ने किया ।