शहर ही नहीं वार्ड स्तर तक की जन समस्याओं के लिए राष्ट्रीय लोकराज पार्टी संघर्ष करेगी : मनोज

मथुरा। जनपद में राष्ट्रीय लोकराज पार्टी लगातार संगठन की मजबूती पर ध्यान दे रही है। पार्टी संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने वार्ड 27, 14, 5, 47 और 50 में जाकर संगठन की मजबूती को लेकर भ्रमण किया और वार्ड पदाधिकारियों से मुलाकात की।

भ्रमण के दौरान पार्टी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पार्टी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है। हमें गरीब, मजदूर किसान और व्यापारी की लड़ाई को मुखर होकर लड़ना है। हमें संगठन को अन्य दलों की तरह सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखना है। वार्ड स्तर की समस्याओं को हल कराना है। यह तभी संभव है जब पार्टी वार्ड स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर ले।

रालोपा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सारस्वत ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2022 या 2024 नहीं है। पार्टी का लक्ष्य है जनसाधारण की समस्याओं का निस्तारण करना। जन-जन तक विकास की रोशनी को पहुंचाना । इसके लिए युवा छात्र, महिला और कमजोर तबके के साथ मिलकर पार्टी संघर्ष की तैयारी कर रही है।

भ्रमण के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन महावीर वशिष्ठ डॉ. देवेंद्र गुलशन कृष्ण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र सारस्वत जिला महासचिव प्रदीप सारस्वत छात्र रालोपा अध्यक्ष मयंक गौतम राम उपाध्याय विनीत फौजदार संतोष कुमार सागर भोटिया मंजू सिंह चौ. ओमवीर सिंह गजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।