मथुरा। पूरे भारतवर्ष में कोरोना से हुई मौतों पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अपनों को अपनों की दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके दिवंगत आत्माओं को भावभीनी दीपांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में जिला महामंत्री अनुराग मित्तल प्रेस वालों ने बताया कि राष्ट्रीय आव्हान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कोरोना बीमारी से अपनी जान गवांने वाले बंधुओं को दीपांजलि अर्पित की गई एवं उनकी याद में शांति हेतु दीप जलाए गए।
राधा आर्किड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक संगठन एवं कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक अजय कांत गर्ग ने अपनी पुष्पांजलि एवं दीपांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कोरोना ने सभी को तन मन धन से दुख दिया है हजारों लाखों ऐसे परिवार है जिन्होंने जान एवं माल दोनों की क्षति को सहा है जिसमें पूरे भारत में सभी लोग अपने अपने नगरों एवं जिलों में मृतक आत्माओं को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वालों ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें भारी संख्या में लोगों ने मृतक आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वृंदावन राया कोसीकला सौंख बलदेव नौहझील शेरगढ़ में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल वृंदावन वाले श्रीमती मधु अग्रवाल श्रीमती अनुराधा मित्तल श्रीमती सोनल मित्तल युवा शक्ति के जिला महामंत्री पवन अग्रवाल अडूकी वाले विष्णु बजाज अतुल बंसल प्रमोद गुप्ता सुनील अग्रवाल विनोद अग्रवाल विनीत गुप्ता विपिन मित्तल दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यक्रम संयोजक अजय के निर्देशानुसार कोरोना महामारी से मृत लोगों के लिए दीपांजली देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वालों ने कहा कि विगत डेढ़ साल में कोरोना महामारी और बीमारी ने पूरे विश्व में हा-हाकार मचा रखा है । हम सभी ने इस बीमारी में अपने मित्रों को,परिवारीजनों को परिचितों को अपने से बिछड़ते देखा है तड़पते देखा है। एक ऐसा दर्द जो हम सभी के दिलों को मिला है और जो कभी खत्म नहीं होने वाला है।
अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मलेन के आजीवन सदस्य योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वालों के घर पर भगवान अग्रसेन जी की छवि के आगे सभी ने सामूहिक रूप से दीपक जलाकर अपनों को श्रद्धांजलि भावांजली और दीपांजली अर्पित की। दीपांजली अर्पित करने वालों में श्रीमती सुमन देवी लक्ष्मी डिगिया शशि गोयल अभिषेक अखिल हर्षिता शुभम डिगिया रूपाली आदि उपस्थित रहे।