सतीश कुमार
मथुरा। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में विफलताओं की पोटली बन चुकी है प्रदेश में नौजवान किसान और आम जनमानस अव्यवस्थाओं से परेशान है मगर मुख्यमंत्री ने अपने कान और आंख बंद करके लोगों की परेशानियों को अनदेखा किया हुआ है। कोरोना की महामारी और बढ़ती बेरोजगारी डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बेहताशा वृद्धि को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और सपा नेता टैंक चौराहे से कलेक्ट्रट की ओर पैदल कूच करने लगे तो उनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया मगर सपा नेता नहीं रुके और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक भीड़ की शक्ल में पहुंच गए। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर समाजवादी पार्टी और जिला प्रशासन के बीच करीब आधे घंटे तक इस बात को लेकर नोंक झोंक होती रही।

सपा नेता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए जिलाधिकारी की व्यस्तता का हवाला देते हुए नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल ने सपा नेताओं को समझाया कि उनके प्रतिनिधि के रूप में ही वह ज्ञापन लेने आए हैं मगर सपा नेता अपनी बात पर अड़ गए और कलेक्ट्रेट के मेन गेट के बाहर ही धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैठ गए बाद में जिला अध्यक्ष ने नगर मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के कार्यालय के अंदर जाकर ज्ञापन देने पर अपनी सहमति जताई।
नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम ऑफिस के बाहर ही सपा नेताओं का ज्ञापन स्वीकार कर लिया। सपा जिला अध्यक्ष लोकमणि ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण जो दो युवकों की मौत नाले में डूबकर हुई है उसके लिए सरकार मुआवजे के रूप में उनके परिवारी जनों को धनराशि उपलब्ध कराएं। उनका आरोप है कि प्रदेश में किसान और बेरोजगार नौजवान परेशान है अपराधी करण की ओर बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दामों में आई बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर भी महंगाई से आम जनमानस का जीना मुहाल हो गया है। धरना देने वालो में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह हिंडोल उर्फ नीटू चौधरी मान सिंह चौधरी शिव कुमार यादव भारत भूषण शर्मा सतीश पटेल राजवीर सिंह रामबाबू पंडा आजाद बैग शहीद अरबी सिराज खान गुड्डू खान और महिला नेत्री साधना शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।