मथुरा। बुधवार का दिन मथुरा के लिए बहुत ही दुखद साबित हुआ। कोराना ने मथुरा के एक युवा शिक्षाविद को लील लिया है। ब्रज की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनुराग बाजपेई इसका शिकार हुए हैं। उनका फरीदाबाद में उपचार के दौरान स्वर्गवास हो गया। कोरना प्रोटोकॉल के तहत आज उनका ध्रुव घाट पर बने शमशान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि वह पिछले करीब डेढ़ महीने से कोविड-19 के कारण फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती थे। उनके लंग्स पूरी तरीके से डैमेज हो चुके थे। दो-तीन दिन पूर्व उनको ब्लैक फंगस होने की भी चिकित्सकों को पता चली।

हंसमुख स्वभाव के धनी अनुराग बाजपेई की मथुरा में एक अलग ही पहचान थी। उनकी धर्मपत्नी प्रोफेसर है अपने पीछे वह रोती बिलखती दो पुत्रियों को छोड़कर गए हैं। उनकी उम्र मात्र 52 वर्ष थी। सबसे ज्यादा दुख उनके पिताजी ललित मोहन बाजपेई और उनके ताऊ आनंद मोहन बाजपेई चाचा अनंत स्वरूप देशभक्त पत्रकार को हुआ है कि उनके सामने ही उनका बच्चा इस संसार से विदा हो गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.