मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गुरुवार को मथुरा आ सकते हैं। वह यहां कोविड-19 अस्पताल और कोविड कमांड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की सरसरी जानकारी जिला प्रशासन को मिल गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी तेजी से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में बने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के अलावा किसी एक अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल सकते है। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री का अधिकृत प्रोग्राम प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री इस समय राज्य के मंडल मुख्यालय स्थित जिलों का दौरा कर रहे हैं कल वह आगरा या अलीगढ़ आ सकते हैं वहा से मथुरा आने की उनकी प्रबल संभावना है। अब तक वह बरेली मुरादाबाद वाराणसी आदि बड़े शहरों का निरीक्षण कर चुके हैं।
आज दोपहर पश्चात जिला प्रशासन को उच्च सूत्रों से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री मथुरा भी आ सकते हैं तो व्यवस्थाए युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का अभियान प्रारंभ कर दिया। सूत्रों का कहना है कि जिस मार्ग से मुख्यमंत्री का आवागमन होगा वह नगर निगम द्वारा साफ-सफाई धुलाई और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय की सफाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सकते हैं। उसी के अनुरूप एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारियां भी शुरू करा दी गई हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड हॉस्पिटल में सुविधाएं और बेहतर बनाई जा रही हैं।
मेडिसिन विभाग में कोविड और पोस्ट कोविड मरीजों के लिए बेड संख्या बढ़ाकर 100 की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिहाज से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.