मथुरा। रविवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक से बने हुए भारी मात्रा में गिलास पकडे है।
शहर के यमुनापार लक्ष्मीनगर मार्केट में राया रोड की ओर ई- रिक्शा में मथुरा की ओर लाते लगभग 50 किलोग्राम प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक के गिलास पकड़े गए, जिसे जब्त कर टास्क फोर्स टीम के सूबेदार राजेश सिंह ने नगर निगम कार्यालय भेजा । इसके आलावा चांदराम निवासी मांट रोड राया से रु0 15000/- जुर्माना वसूल किया गया। सहायक नगर आयुक्त डी के सिंह का कहना है प्रतिबंधित श्रेणी की प्लास्टिक की बिक्री पूरी तरह अवैध है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.