मथुरा । ब्रज वासियों की आस्था के प्रतीक पर्व यमुना छठ से 1 दिन पूर्व यमुना जी में मथुरा नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते सीवर – नालों का पानी ओवर फ्लो होकर बह रहा है।
आज शहर के स्वामी घाट से सीवर का पानी सीधा यमुना जी में प्रवाहित होते देख ब्रजवासी व्यथित हो उठे। तीर्थ पुरोहित महासंघ रजि. के ब्रज मंडल महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज ने इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि 18 अप्रैल दिन रविवार को यमुना छठ पर्व है आज शनिवार को सीवर का पानी कई स्थानों से यमुना जी में गिर रहा है। यमुना जी का गंदा पानी देखकर श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंच रही है।
विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने शहर के नालों का पानी सीधे यमुना में गिरने पर भारी रोष जताते हुए आरोप लगाया है कि सीवेज ट्रीटमेंट की आड़ में बड़ा घोटाला हो रहा है प्लांट डीजल की कमी के चलते काम नहीं कर रहे । धर्म प्रेमी लोगों का कहना है कि शुद्ध जल तो आ नहीं रहा यमुना जी में नाले का पानी ही जल बढ़ोत्तरी कर रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.