कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गोवर्धन के स्व: राधेश्याम मेंबर और धर्मपत्नी रामदेई की प्रतिमा का अनावरण गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव सीओ रविकांत पराशर, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। गोवर्धन ब्लॉक के पीछे कॉलोनी में कार्यक्रम के दौरान भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। रविकुमार वर्मा ने बताया कि दादा राधेश्याम मेम्बर सन 1975 के लोकतंत्र सैनानी रहे। और 1962 में सिंचाई विभाग में राजकीय ठेकेदार रहे। उन्होंने बताया कि सन करीब 1980 में नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष बने और कस्बे का चहुँओर विकास कराया गया, लोगों की मदत और सच्चे पेहरी के सिपाही रहे हैं उनका समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर गोकुल चंद,जितेन्द्र वर्मा, रवि कुमार पत्रकार, रामपाल ठेकेदार,धर्मपाल सिंह, विजय कुमार,पंकज कुमार, दीपक कुमार अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.