प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह कोहरे के कारण प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 97 के पास आगरा से नोएडा की ओर प्राइवेट स्लीपर बस कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर टोल चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप ने घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टोल चौकी प्रभारी ने बताया कि बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराई है। बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। पांच यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.