मथुरा। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक गोविंद नगर स्थित गेस्ट हाउस में हुई जिसमें सर्वसम्मति से महासभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित विनोद गौड़ को ब्रज क्षेत्र का महामंत्री बनाया गया। बैठक में मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित कराने की रणनीति पर चर्चा की गई गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पं रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि संपूर्ण ब्रज मंडल में सदस्यता अभियान चलाकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा को मजबूत किया जाएगा तथा महामंत्री का दायित्व पं विनोद गौड़ को दिया गया है वह महासभा को मजबूती प्रदान कर आगे बढ़ाएंगे।
भागवत आयोजन समिति के अध्यक्ष पं.अमित भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को तीर्थ स्थल घोषित किया जाना चाहिए तथा अंडा मांस की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर पौराणिक नगरी की गरिमा को बनाए रखना सरकार का प्रथम कर्तव्य है। संचालन ब्रज प्रांत महामंत्री संगठन पंडित राजेश पाठक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से संजय शर्मा पिपरोनिया जगदीश चंद्र मिश्रा वृषभान गोस्वामी श्रीमती प्राची गौड़ सुरेश चंद्र कोड महिंद्र दत्तआचार्य अनिल दत्त विनीत शर्मा आशीष चतुर्वेदी मुनेश गौतम आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.