होशियार सिंह
नौझील। बाजना नगर पंचायत के सभासद गिर्राज सिंह उर्फ और डॉ बल्लो का सोमवार रात्रि अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई है।
कस्बा के वार्ड नंबर 3 दाऊजी नगर निवासी 57 वर्षीय सभासद गिर्राज सिंह 2 माह पहले अटैक पड़ने से वह लकवा ग्रस्त हो गए थे तभी से उनका अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज उनको दिल का दौरा पड़ा चिकित्सक जब तक उनका उपचार कर पाते वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। कस्बे में डॉ बल्लो के निधन की जानकारी मिलते ही लोग शोकाकुल हो उठे।
बाजना नगर पंचायत के अध्यक्ष देवी राम अधिशासी अधिकारी विकास कुमार पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी रामस्वरूप लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय विक्रम सिंह हजारीलाल प्रमोद पाठक ऋषि पाल ने गिर्राज सिंह के स्वर्गवासी होने पर गहरा दुख जताया है। कस्बा के गांधी नगर क्षेत्र से सभासद लोकमन ने कहा है कि उनकी कमी सदैव खलेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.