मथुरा में परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

मथुरा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के मथुरा आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हाल ही में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए अग्निहोत्री भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे थे।
होली गेट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में युवा ब्राह्मण कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में उनका अभिनंदन किया।
अलंकार अग्निहोत्री ने स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया और सामान्य वर्ग के युवाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़ें और अपनी आवाज बुलंद करें।
इस दौरान विनोद दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक दल केवल अपने हित साधने में लगे हैं और आम जनता के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने वाला कोई मजबूत राजनीतिक विकल्प फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।
कार्यक्रम में भागवत आचार्य चारु चर्चका लाडली, संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, बृजेश शर्मा, मनीष शर्मा, अर्जुन पंडित, अशोक शर्मा, कन्हैया कटारा, दीक्षा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।