सपा ने जारी की 11 विधानसभाओं के लिए ‘SSR PDA विधानसभा प्रभारी’ की सूची; मथुरा की छाता और मांट सीट भी शामिल
मथुरा / लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर नजर रखने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ‘SSR PDA विधानसभा प्रभारी’ नियुक्त कर दिए हैं। दिनांक 29 नवंबर 2026 को जारी इस सूची में पश्चिम उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों की विधानसभा सीटों के प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें मथुरा जिले की छाता और मांट विधानसभा सीटें भी शामिल हैं।

मथुरा की इन सीटों पर मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार मथुरा जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:
- छाता (81) – मथुरा: श्री लोकमणि जादौन
- मांट (82) – मथुरा: श्री संजय लाठर
11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की पूरी सूची
- 1. बड़ौत (51) – बागपत: श्री सुखेंद्र तोमर
- 2. लोनी (53) – गाजियाबाद: श्री अनिल कसाना
- 3. गाजियाबाद (56) – गाजियाबाद: श्री अभिषेक गर्ग
- 4. नोएडा (61) – गौतमबुद्धनगर: श्री मुकेश शर्मा
- 5. हाथरस (78) – हाथरस: श्री रामनारायण काके
- 6. सादाबाद (79) – हाथरस: श्री देवेंद्र अग्रवाल
- 7. छाता (81) – मथुरा: श्री लोकमणि जादौन
- 8. मांट (82) – मथुरा: श्री संजय लाठर
- 9. बाह (94) – आगरा: श्री कृष्ण वर्मा निषाद
- 10. तिलहर (133) – शाहजहाँपुर: श्री रौशनलाल वर्मा
- 11. कालपी (220) – जालौन: श्री श्रीराम पाल