नगर निगम मथुरा-वृंदावन और प्रोजेक्ट मथुरा की संयुक्त पहल से 650 मूर्तियों का भू-विसर्जन
आस्था के सम्मान और यमुना की स्वच्छता के लिए भूतेश्वर तिराहे पर चला मूर्ति संग्रह अभियान
मथुरा । प्रोजेक्ट मथुरा और नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने रविवार को भूतेश्वर तिराहे पर संयुक्त रूप से मूर्ति संग्रह अभियान चलाया। सुबह 9 से 11 बजे तक चले अभियान में मूलचंद गर्ग, हेमंत खंदौली, पुनीत मंगला, दीपक गोयल और विपिन गुप्ता सहित 40 से अधिक लोग मूर्तियाँ देने पहुँचे। शहरवासियों ने भगवान की पोशाकें भी सौंपीं। प्रोजेक्ट मथुरा के स्वयंसेवकों ने विभिन्न मंदिरों से मूर्तियाँ एकत्र कर संग्रह स्थल तक पहुँचाईं।
अभियान के तहत 650 मूर्तियों का विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस कार्य में घाट सुपरवाइजर अरविंद चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सनातन आस्था का सम्मान करते हुए मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करना और यमुना को प्रदूषण से बचाना है। उन्होंने शहरवासियों से मिट्टी और गोबर से बनी मूर्तियों का उपयोग करने और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों से परहेज करने की अपील की। दिसंबर में फिर मूर्ति संग्रह अभियान चलाया जाएगा।
अभियान में CA विपुल, दीपक, मनीष, नवज्योति, अंकुर, राजीव, राहुल, राहुल गुप्ता, प्रणय, काव्या, अंकुश, केशव, दिव्या, सुहानी, आन्या और डॉ. नेहा सहित प्रोजेक्ट मथुरा के स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।