संविधान दिवस पर सपा का ‘PDA प्रणपत्र’ जारी: 25 लाख सरकारी नौकरियां, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादा

 

लखनऊ । आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) ने संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ और ‘जन-मन का मैनिफेस्टो 2027’ नाम दिया है। 2022 के ‘समाजवादी वचन पत्र’ की तुलना में इस नए दस्तावेज में लक्ष्यों का दायरा बढ़ाया गया है और कई नए सामाजिक-आर्थिक वादे जोड़े गए हैं।

घोषणा पत्र की प्रमुख झलकियां

  • युवा और रोजगार: 2022 में पांच साल में 10 लाख सरकारी और एक करोड़ निजी नौकरियों के वादे के मुकाबले अब 25 लाख सरकारी नौकरियां और दो से तीन करोड़ गैर-सरकारी रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ग्रेजुएट को नौकरी मिलने तक 5,000 रुपये मासिक पोषण भत्ता, सालाना 20 लाख युवाओं के कौशल विकास, भर्ती कैलेंडर और पेपर लीक रोकने की बात कही गई है।
  • शिक्षा: 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की योजना की वापसी के साथ बंद किए गए 26,000 प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने, स्कूलों में वाई-फाई और शिक्षा पर GSDP का 6% खर्च करने का वादा किया गया है। शिक्षामित्रों का मानदेय 5,000 रुपये बढ़ाने और संविदा नियुक्तियां खत्म करने की घोषणा भी शामिल है।
  • किसान और कृषि: सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी, गैर-MSP फसलों (आलू, टमाटर, प्याज) के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति, किसानों की तत्काल कर्जमाफी और गन्ना भुगतान की समयसीमा 15 दिन से घटाकर 24 घंटे करने का वादा है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के साथ ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगी।
  • सामाजिक न्याय: जातिगत जनगणना कराने के संकल्प के साथ दलित व PDA वर्ग को सरकारी ठेकों में प्रतिनिधित्व, निजी संस्थानों में आरक्षित वर्गों के छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति और अनुसूचित जनजाति बोर्ड बनाने की बात कही गई है।
  • महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक: बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40,000 रुपये सालाना पेंशन देने का वादा किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर विस्तृत घोषणा पत्र जल्द अलग से जारी होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त बस यात्रा और कल्याण के लिए अलग कानून लाने की बात भी कही गई है।
  • स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था: बीपीएल परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, हर मंडल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और 5 रुपये की थाली के लिए ‘समाजवादी कैंटीन’ खोलने का ऐलान है। कानून-व्यवस्था में ‘जीरो टॉलरेंस’, AI निगरानी, साइबर यूनिट, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% हिस्सेदारी और 1090 व डायल-112 को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

2022 बनाम 2027: मुख्य बदलाव एक नजर में

क्षेत्र 2022 का वचन पत्र 2027 का प्रणपत्र
सरकारी नौकरी 5 साल में 10 लाख 5 साल में 25 लाख
बेरोजगारी सहायता रोजगार के अवसर व शहरी रोजगार गारंटी ग्रेजुएट को नौकरी मिलने तक ₹5,000/माह भत्ता
गअखिसंविधान दिवस पर सपा का ‘PDA प्रणपत्र’ जारी: 25 लाख सरकारी नौकरियां, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादा

संविधान दिवस पर सपा का ‘PDA प्रणपत्र’ जारी: 25 लाख सरकारी नौकरियां, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादान्ना भुगतान

15 दिन में भुगतान का वादा 24 घंटे में भुगतान और ₹15,000 करोड़ कॉर्पस फंड
बिजली राहत सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली सिंचाई के साथ ग्रामीण घरों को 300 यूनिट मुफ्त
शिक्षा व स्कूल 12वीं पास को लैपटॉप, 6% बजट लैपटॉप वापसी, 26,000 बंद स्कूल खोलने व वाई-फाई