लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर और मथुरा समेत कई जनपदों में नई तैनाती; पीएसी व विशेष इकाइयों में भी बदलाव
प्रशासनिक सुस्ती दूर करने की कवायद; दो अधिकारियों के पूर्व में हुए स्थानांतरण आदेश किए गए निरस्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्रदेश भर में तैनात 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) और सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी की गई तबादला सूची में विभिन्न जनपदों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही दो अधिकारियों के पूर्व में प्रस्तावित तबादले निरस्त भी किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव, उन्नाव से अरविंद कुमार-प्रथम, फिरोजाबाद से अमरीश कुमार, बुलंदशहर से रामकरन और वाराणसी कमिश्नरेट से प्रज्ञा पाठक को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बनाया गया है।
वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत, राधा रमण सिंह को खीरी और शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अतिरिक्त गोरखपुर से ओंकार दत्त तिवारी को गाजियाबाद कमिश्नरेट, गाजियाबाद से भास्कर वर्मा को कानपुर नगर कमिश्नरेट और सिद्धार्थ गौतम को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है। मीरजापुर से मुनेन्द्र पाल सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट और सहारनपुर से रविकान्त पाराशर को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है।
जनपदों में हुए फेरबदल के तहत बुलंदशहर से शोभित कुमार को कानपुर देहात, कानपुर नगर कमिश्नरेट से दिलीप कुमार सिंह को मीरजापुर, आजमगढ़ से शुभम तोदी को संभल और अमेठी से अतुल कुमार सिंह को महराजगंज भेजा गया है। अयोध्या से महेंद्र कुमार शुक्ला को महोबा, प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई की जिम्मेदारी मिली है, जबकि गोंडा से राजेश कुमार सिंह को शाहजहांपुर, मुरादाबाद से कुलदीप कुमार गुप्ता को मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर से मधुप कुमार सिंह को बरेली भेजा गया है।
विशेष इकाइयों और पीएसी वाहिनियों में भी बदलाव किए गए हैं। फतेहपुर से बृजमोहन राय को एपीटीएस चुनार (मीरजापुर) और झांसी से रामवीर सिंह को चतुर्थ वाहिनी एसएसएफ, मथुरा भेजा गया है। मीरजापुर परिक्षेत्र कार्यालय से देव प्रकाश को 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर में सहायक सेनानायक बनाया गया है। मऊ से दिनेश दत्त मिश्र को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी और 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से अनिल कुमार को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।
शासन द्वारा जारी सूची में दो अधिकारियों के पूर्व में प्रस्तावित स्थानांतरण रद्द कर दिए गए हैं। इनमें 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद के लिए स्थानांतरित किए गए धर्मेंद्र सिंह यादव और साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर भेजे गए अरुण कुमार का तबादला निरस्त शामिल है।
मथुरा में चार सीओ बदले, जिले को मिले पांच नए अधिकारी
मथुरा। शासन द्वारा जारी 144 पुलिस उपाधीक्षकों की तबादला सूची में मथुरा जनपद में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जिले में तैनात चार पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि बाहर से 6 नए अधिकारियों को मथुरा की कमान सौंपी गई है।
मथुरा से जाने वाले अधिकारी:
जिले में तैनात सीओ भूषण वर्मा को जौनपुर, धर्मेंद्र सिंह को मुरादाबाद, सुमन कनौजिया को सहायक पुलिस आयुक्त (आगरा कमिश्नरेट) और अनिल कुमार सिंह को बदायूं स्थानांतरित किया गया है।
मथुरा आने वाले अधिकारी:
हापुड़ से अनीता चौहान, भदोही से चमन सिंह चावड़ा, देवेश सिंह आगरा से मथुरा, हाथरस से हिमांशु माथुर और कानपुर देहात से राजीव सिरोही को मथुरा में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा झांसी से रामवीर सिंह को चतुर्थ वाहिनी एसएसएफ, मथुरा में सहायक सेनानायक बनाकर भेजा गया है।