मास्टर्स इलेवन ने जीता लायंस प्रीमियम लीग 2026 का खिताब

मोहित चौधरी बने फाइनल के मैन ऑफ द मैच, तनु गर्ग को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार

मथुरा । लायंस क्लब मथुरा प्रीमियम एवं श्री वृंदा ग्रुप के द्वारा आयोजित लायंस प्रीमियम लीग 2026 का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मास्टर्स इलेवन ने केएमबी वारियर्स को 50 रन से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। केएमबी वारियर्स को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।फाइनल मुकाबले में केएमबी वारियर्स के कप्तान मनीष बिंदल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएमबी वारियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इस तरह मास्टर्स इलेवन ने 50 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री वृंदा ग्रुप के चेयरमैन श्री राम अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती विशाखा अग्रवाल एवं डायरेक्टर, श्री राघव अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लायन मोहित चौधरी को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब लायन तनु गर्ग और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार लायन मोहित चौधरी ने हासिल किया।

वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने पर लायन तनु गर्ग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।लायंस प्रीमियम लीग चार टीमों ने प्रतिभागिता की जिनमें मास्टर्स इलेवन, के एम बी वारियर्स, एस आर पी किंग्स एवं बी एस टाइटंस थी लीग के सफल आयोजन और रोमांचक फाइनल मुकाबले ने खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी सौहार्द और टीम भावना का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक लायन चौधरी मोहित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अध्यक्ष देवाशीष अग्रवाल, सचिव लव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मेम्बरशिप चेयरपर्सन शुभांशु अग्रवाल, उपाध्यक्ष आयूष मित्तल, हेमंत अग्रवाल, नितांशु अग्रवाल एवं गौरव बंसल, रितेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, केशव अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौरव मित्तल, सन्नी चोपडा, गौरव चाहर, संदीप बंसल, संदेश मित्तल, राहुल गर्ग, मयंक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, मुकुल मित्तल आदि सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।