मथुरा में भारी बारिश का अलर्ट: कल प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

​मथुरा । मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति ने शनिवार, 26 सितंबर 2026 को जनपद के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगी।