LDA को मिला नया संयुक्त सचिव: अरविंद द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, बोले—’सुनियोजित विकास ही प्राथमिकता’


​लखनऊ। वर्ष 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के संयुक्त सचिव के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात थे।
​विकास प्राधिकरणों में श्री द्विवेदी की यह दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर लगभग डेढ़ साल तक अपनी सफल और प्रभावी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अनौपचारिक बातचीत में नए संयुक्त सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के सुनियोजित, सुव्यवस्थित और आधुनिक विकास के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों व प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
​पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव से शिष्टाचार मुलाकात की तथा प्राधिकरण की भावी योजनाओं और कार्यप्रणाली पर चर्चा की।