अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को महाविद्या कुंड के सामने स्थित भाजपा महानगर के पूर्व महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में कई जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ किया, जिनसे देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिली। पूर्व जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, राष्ट्रसेवा और ओजस्वी वक्ता के रूप में किए गए योगदान को देशभर में सदैव याद किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल चतुर्वेदी, मलय सिंह ठाकुर, सूर्य प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, विशंभर दयाल कर्दम, कृष्णगोपाल कर्दम, श्याम ठाकुर, किशोरी बघेल और दीपक माहौर ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।