यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों को मिले नए आयुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा को का आवास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि को गोरखपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव को बस्ती और सचिव लोनिवि डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं शम्भू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विघुत वितरण को बरेली मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रमुख सचिव रविंद्र को कृषि को निदेशक मंडी समिति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इसके अलावा प्रकाश बिंदु सचिव गृह को का प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज को श्रमायुक्त, संदीप कुमार सदस्य न्यायिक को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विघुत वितरण तथा डॉ. बलकार सिंह आवास आयुक्त को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं।