लखनऊ।
(यूपीडा) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को पिकअप भवन स्थित मुख्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईएमएलसी (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर) में नए भूखंडों के आवंटन के लिए उपलब्धता को लेकर जनपदवार विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान शशांक चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटन प्रक्रिया में आ रही सभी बाधाओं का समयबद्ध एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आईएमएलसी परियोजनाओं में पारदर्शी एवं प्रभावी भूखंड आवंटन अत्यंत आवश्यक है।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि यूपीडा की परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए ठोस और परिणाममुखी कदम उठाए जाएं। बैठक में कंसल्टेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ यूपीडा के ओसीडी सर्वेश यादव चीफ इंजीनियर गिरीश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।