लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की छह प्रत्‍याशि‍यों की एक और ल‍िस्‍ट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। इस ल‍िस्‍ट में छह और प्रत्‍याशि‍यों का नाम शाम‍िल है। सपा ने संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत शरण गंगवार, घोसी से राजीव राय और म‍िर्जापुर से राजेंद्र एस ब‍िंद पर दांव लगाया है।

नई ल‍िस्‍ट में सपा ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपना उम्‍मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने पहले महेंद्र नागर को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने महेंद्र नागर की जगह राहुल अवाना को प्रत्‍याशी बनाया है।