मथुरा। जनपद के चार अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव आजमपुर में रहने वाले 22 वर्षीय कैलाश पुत्र केशव सिंह की सदर बाजार क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मौत हो गई तो वहीं कोसीकला क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 49 वर्षीय जिले सिंह पुत्र भजन निवासी नाहर थोक नंदगांव बरसाना की मौत हो गयी।
तीसरी घटना में थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव भाहई गोपी नगर रांची बांगर निवासी 18 वर्षीय पवन पुत्र जगवीर की सदर बाजार क्षेत्र में हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। वहीं थाना राया क्षेत्र में हुई सड़क दुघर्टना में गांव कोयल निवासी 55 वर्षीय गोपाल प्रसाद पुत्र भगवान सिंह की गांव में हुई दुर्घटना में मौत हो गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.