मथुरा। प्रतिबंधित पाॅलीथिन सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने एवं जब्तीकरण अभियान सघन रूप से चलाये जाने हेतु शासन द्वारा 01 जुलाई से 12 जुलाई तक ‘‘प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान‘‘ चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा कार्यशाला आयोजन, रैली आदि कर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा आम नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
इसी क्रम में इंटरनेशनल प्लास्टिक फ्री बैग डे के अवसर पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा वार्ड सं. 49 में व्यवसायिक क्षेत्र में रैली निकालकर जनजागरूकता की गयी जिसमें प्लास्टिक के थैले का प्रयोग न करने तथा कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आवाहन किया गया। रैली के दौरान सफाई अपनाओं बीमारी भगाओ का नारा भी दिया गया। रैली के दौरान व्यवसायिक क्षेत्रों-जुबली पार्क स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के क्षेत्र एवं मुख्य बाजार में कुल 5500 कपड़े के थैले वितरित किये गये।
प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के अन्तर्गत सुदामापुरी में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण का कार्य कराया गया। इसके साथ ही प्राईमरी पाठशाला में छात्र-छात्राओं को सफाई रखने एवं प्रतिबंधित तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पाॅलीथिन का प्रयोग न किये जाने की शपथ दिलायी गयी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.