मथुरा। प्रेम संबंध में बाधाक बनने पर 9 दिन पूर्व हुई पेप्सी कर्मी की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी शैलेश पांडे ने बताया कि देर रात हत्या की घटना में वांछित इनामी शूटर पिन्टू उर्फ अमित को छाता पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में छाता-शेरगढ़ रोड पर सीएचसी छाता के सामने पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल अवैध शस्त्र एवं कारतूस तथा चोरी की एक मोटर साईकिल बरामद। हुई है ।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अमित उर्फ पिन्टू के पडोस में रहने वाले मृतक प्रेम सिंह की पत्नी से कई वर्षो से प्रेम संबंध थे इनके प्रेम संबंधो के बारे में पता चलने पर मृतक प्रेम सिंह द्वारा विरोध किया था तथा मृतक की पत्नी भी अभियुक्त पिंटू उर्फ अमित से दूरी बनाने लगी थी इसी कारण पिन्टू ने अपने साथी नवीन पुत्र हेमराज निवासी मौहल्ला माना पट्टी थाना मुंडकटी जिला पलवल हरियाणा के साथ मो0सा0 से फैक्ट्री में नौकरी करके वापस लौट रहे मृतक प्रेम सिंह की मोटर साइकिल का पीछा करते हुए बीती 25 जून को रात्रि में हाईवे सर्विस रोड पर वाटर पार्क कस्बा छाता के सामने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के समय नवीन वाईक चला रहा था तथा पिन्टू पीछे बैठा था उस ने तमंचे से गोली मारी थी । इस मामले में नवीन की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.