मथुरा में बारिश का कहर ओवरहेड टंकी भर भरा कर गिरी, कई लोग हुए घायल

मथुरा। रविवार शाम को महानगर के बीएसए कॉलेज के समीप कृष्ण विहार कॉलोनी में करीब 3 साल पूर्व बनी एक पानी की टंकी ओवरहेड भरवाराकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे दल बल के साथ पहुंच गए। मलबे के नीचे दबे तीन लोगों को निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस टंकी का गिरना इंजीनियरिंग की कमी को दर्शाता है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर दवे लोगों को निकाला है। एनडीआर एफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।