मथुरा। मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के विख्यात महानुभावों को महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
निगम के महापौर विनोद अग्रवाल के अनुसार उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा पद्मश्री प्राप्त चित्रकार कन्हाई चित्रकार शिक्षाविद एवं जिला पंचायत चैयरमेन किशन चौधरी कल्याण करोति के सचिव सुनील शर्मा उद्योगपति सुनील अग्रवाल स्वीटी सुपाड़ी के अलावा राम बल्लभ शर्मा कला एवं संस्कृति क्षेत्र को निगम का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
महापौर श्री अग्रवाल अनुसार नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत समाज से जुड़े उक्त 6 विशिष्ट लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाने से इनके अनुभव और कार्ययोजना की मदद से मथुरा वृन्दावन नगर निगम देश में अपना स्थान अग्रणी भूमिका में लाने में सफल होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.