बलदेव। इस भीषण गर्मी में पशु, पक्षी सहित लोग अकुलाये हुए बैठे हैं। कारण साफ है कि बलदेव कस्बा में पिछले दो रात और दो दिन से विद्युत की भीषण समस्या है। बुधवार को लोगों द्वारा बिजलीघर पर हल्ला बोल के बाद अधिशासी अभियंता देहात ने देर शाम सप्लाई चालू करा दी लेकिन एसडीओ और जेई की भारी लापरवाही से सप्लाई पूरी रात कम से 30 बार ट्रिप हुई लाइट गुरूवार की तड़के सुबह 3 बजे गुल हो गयी। तभी से अभी तक कोई नामो निशां बिजली सप्लाई का नहीं है।
अधिकारियों की लापरवाही इस कदर जनता पर हावी हो रही है कि पिछले दो रात दो दिन से विद्युत की सप्लाई न होने के चलते समूचा बलदेव नगर अंधकार में डूबा हुआ है। इधर भीषण गर्मी से लोग अकुलाये हुए भारी गुस्सा में बैठै हैं। पिछली दो रात और दो दिन से लोगों को चैन तक नहीं है। रात की नींद ऐसी हराम हो गयी है कि सड़कों पर चारपाई डालकर गर्मी में लोग रात काट रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग बिजली का इंतजार कर रहे हैं। हाथों का पंखा भी थकते ही थम रहा है। भीषण गर्मी से नागरिकों के होश फाख्ता हो गए है।
इसके बावजूद भी उच्चधिकारी बलदेव नगर की विद्युत समस्या पर संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। बलदेव नगर की विद्युत समस्याओं के बारे में सब कुछ जानते हुए भी एसडीओ और जेई सुनने को तैयार नहीं है। एसडीओ से समस्या के बारे में पूछा जाय तो वह जैसे तैसे तो फोन लोगों का उठा रहे हैं। फोन उठाने के बाद भी लापरवाही दिखाते हुए कोई संतुष्टिजनक जवाब देने को तैयार नहीं है। ठीक ऐसा ही हाल जेई का है। आखिर बलदेव नगर की जनता कब तक चुप बैठै।