वृंदावन। वर्तमान ग्रीष्म कालीन ऋतु में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख मंदिरो में विविध प्रकार के फूल बंगले प्रतिदिन सजाए जा रहे हैं ताकि ठाकुर जी को गर्मी से बचाया जा सके।
इसी क्रम में नगर के प्राचीन सप्त देवलयों में एक श्रीराधा दामोदर मंदिर में प्रधान सेवायत मां तरुलता गोस्वामी के सानिध्य में वर अमावस्या पर्व पर कई कुंटल आमों से विशेष प्रकार का फूल बंगला सजाया गया। इससे पूर्व मंदिर सेवायत करुण गोस्वामी व कृष्ण बलराम गोस्वामी ने सुगंधित इत्र व जड़ी-बूटियों से ठाकुरजी की मालिश कर विशेष प्रकार की पोशाक धारण कराई। बंगले में विराजित ठाकुर राधादामोदर लाल ने जैसे ही पट खुलने के साथ भक्तों को दर्शन दिए तो संपूर्ण मंदिर परिसर राधादामोदर लाल के जयकारों से गुंजायमान हो गया। देशी विदेशी भक्त आराध्य के दर्शनों के लिए खासे लालयित नजर आए।
सेवायत पूर्णचंद्र गोस्वामी ने बताया की भीषण गर्मी से ठाकुरजी को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन विशेष प्रकार के फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। जो चार अगस्त तक अनवरत रूप तक जारी रहेंगे। जिससे की ठाकुरजी को गर्मी से शीतलता प्रदान की जा सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.