मथुरा। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल ने जिला कलेक्ट्रेट पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरणसिंह को पुण्यतिथि पर श्रंदाजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके संस्मरण याद किये। किसान मसीहा चरणसिंह की 37 वी पुण्यतिथि पर हवन भी किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे गांव का खुशहाली का रास्ता खेतो और खलियानो से होकर गुजरता है किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी साहब ने किसान हित में सबसे पहले जमींदारी उन्मूलन एक्ट लागू करवाया था,नहर बम्बो की पटरी पर हल बैल और ट्रैक्टरों को चलने के लिए मंजूर कराया था पटवारियों के अधिकार कम कर उन्हें लेखपाल का दर्जा दिलाया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री सरदार सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य एमएलसी योगेश नोहवार डॉ अशोक अग्रवाल, प्रीतम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य अनूप चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, रामपाल भरंगर युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, पार्षद राजवीर चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.