UP Excise Citizen App से करें शराब की जांच, अवैध मदिरा की सूचना देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

QR कोड स्कैन कर जानें MRP, ब्रांड और बैच की जानकारी; शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

मथुरा। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा विकसित UP Excise Citizen App के माध्यम से अब आम नागरिक मदिरा की बोतलों पर अंकित QR कोड को स्कैन कर उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए उपभोक्ता मदिरा की एमआरपी, ब्रांड, बैच नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण आसानी से अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है।
जिला आबकारी अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलती है अथवा किसी मदिरा की गुणवत्ता या वैधता पर संदेह होता है, तो वह तुरंत इसकी सूचना विभाग को दे सकता है।
इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14405, व्हाट्सएप नंबर 9454466019 तथा जनपद के संबंधित आबकारी अधिकारियों के सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं—
9454466362 (क्षेत्र-1, सदर)
9454466363 (क्षेत्र-2, छाता)
9454466364 (क्षेत्र-3, मांट)
9454466859 (क्षेत्र-4, महावन)
9454466365 (क्षेत्र-5, गोवर्धन)
9454465663 (जिला आबकारी अधिकारी, मथुरा)
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त सूचनाओं पर विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
अंत में उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान में सहभागी बनें और सुरक्षित व स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें।