मथुरा। वृंदावन नगर में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने नगर निगम कार्यालय के सामने अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की है।
नगर निगम जोनल कार्यालय वृंदावन के सामने राधानिवास दीनानाथ अग्रवाल के प्लाट संख्या 8 भूखण्ड क्षेत्रफल 340.12 वर्ग मीटर में भूतल पर स्वीकृत मानचित्र से विरुद्ध प्रथम तल व द्वितीय तल पर निर्माण किया जा रहा था। इसे लेकर विकास प्राधिकरण ने नोटिस कर्रवाई के बाद शुक्रवार को सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया।
इस दौरान वृंदावन कोतवाली पुलिस बल सहित अवर अभियंता अनिरुद्ध यादव, अनिल सिंघल एवं सुनील राजोरिया तथा प्राधिकरण का प्रवर्तन दल उपस्थित रहा। इस संबंध में सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई इस तरह जारी रहेगी। लोगों से अनुरोध है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को न करे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.