मथुरा में सीबीएसई कक्षा 10-12 की बोर्ड परीक्षा में कान्हा माखन ग्रुप आफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने प्राप्त की अप्रतिम सफलता

मथुरा। जनपद के प्रतिष्ठित कान्हा माखन ग्रुप के स्कूल्स के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाओं में अप्रतिम सफलता प्राप्त की है।

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सरस्वती कुंड शाखा में तरुणा चाहर ने कक्षा 12 में 98.2 एवं कनक अग्रवाल ने कक्षा 10 में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कान्हा माखन मिलेनियम विद्यालय शाखा में आमिर कुरैशी ने कक्षा 12 में 93.2 प्रतिशत अंक एवं कृष्णम अग्रवाल ने कक्षा 10 में 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन शाखा में दिव्यांश गोयल ने कक्षा 12 में 95.8 प्रतिशत एवं अवनि उपाध्याय ने कक्षा 10 में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद शाखा में देवांश माहेश्वरी ने कक्षा 12 में 93.2 अंक प्राप्त कर एवं आर्यन अग्रवाल ने कक्षा 10 में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अप्रतिम सफलता प्राप्त की।

सभी छात्र व छात्राओं की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा प्रबंध समिति के सदस्य ललित अग्रवाल हिमांशु अग्रवाल शुभम अग्रवाल पुनीत अग्रवाल मनीष अग्रवाल आकाश अग्रवाल प्राचार्या श्रीमती विनय शर्मा एवं प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं व्यक्त की है ।