मथुरा। जनपद के रिफाइनरी थाने के अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पम्प के नजदीक हाइवे के बीच डिवाईडर मे खड़े नीम के पेड़ से युवक ने गले मे रस्सी का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली सूचना मिलते ही तुरंत थाना पुलिस आ गई।
मौके पर पहुंच पुलिस ने मृत शरीर को पेड़ से नीचे उतारा। शव की तलासी लेने पर युवक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसका नाम रिंकू यादव पुत्र प्रेमपाल यादव निवासी संतोष नगर कालोनी थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद उम्र 36 मालूम हुआ। लाश को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम भेज दिया। मृत्यु का कारण क्या रहा स्पष्ट नहीं हुआ। आईपीएस थाना प्रभारी रिफाइनरी टिवंकल जैन का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.