लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान खत्म , यूपी की 10 सीटों पर 55% से अधिक वोटिंग

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ । तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। यूपी की 10 सीटों पर  55% से अधिक वोटिंग हुई है। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आना बाकी है।

शाम पांच बजे तक देशभर में 60.19 फीसदी वोटिंग

किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम : 74.86
यूपी: 55.13
कर्नाटक:66.05
गुजरात: 55.22
गोवा: 72.52
छत्तीसगढ़: 66.87
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 65.23
पश्चिम बंगाल: 73.93
बिहार: 56.01
एमपी: 62.28
महाराष्ट्र 53.40

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान % 5 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88 63.08 74.86
बिहार 10.41 24.41 36.69 46.69 56.01
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14 58.19 66.87
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94 52.43 65.23
गोवा 13.02 30.94 49.04 61.39 72.52
गुजरात 9.87 24.35 37.83 47.03 55.22
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59 54.20 66.05
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67 54.09 62.28
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55 42.63 53.40
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12 46.78 55.13
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27 63.11 79.93