मथुरा। स्वाभिमान एक प्रयास कुसुम लता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णा नगर के रामनगर शिव पार्क में किया गया जिसमें करीब 200 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सर्वप्रथम हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा को पटका एवं माला पहना कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीता हरियाणा ने मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा एवं वार्ड 55 से पार्षद विवेक पाराशर पटका का पहना कर एवं संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए ।
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा ने बताया कि संस्था का प्रतियोगिता करने का उद्देश्य यह है कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने एवं अपने देश के संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास रहता है। संस्था की जिला अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय ने बताया सभी बच्चों का सम्मान किया गया है। आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह जिला संयोजक पूजा राजपूत जिला प्रभारी डॉली राजपूत सपना राजपूत सरस्वती रेनू पूनम लता जलदेवी लक्ष्मी देवी रोहिणी शर्मा सुनीता वर्षा शर्मा संगीता राजपूत पूजा गौर शशि राजकुमारी चंचल राधा नीतू आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.