यूपी में 1 बजे तक 35.73% मतदान, अमरोहा सबसे आगे तो मथुरा रहा सबसे पीछे

लखनऊ । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान

अलीगढ़ में एक बजे तक 35.55 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में एक बजे तक 40.67 प्रतिशत मतदान
बागपत में एक बजे तक 34.17 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर में एक बजे तक 35.35 फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में एक बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में एक बजे तक 33.99 फीसदी मतदान
मथुरा में एक बजे तक 32.69 फीसदी मतदान
मेरठ में एक बजे तक 38.33 फीसदी मतदान