मथुरा में ढकेल-रेहड़ी वालो को किया वोट डालने के लिए जागरूक

मथुरा। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसमें मथुरा जनपद में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में जिलाधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी मनीष मीना के मार्गदर्शन में मतदाता जगरूकता अभियान बहुत तीव्र गति से चल रहा है इसमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
इसी संदर्भ में जिला मास्टर ट्रेनर एवं स्वीप मीडिया समन्वयक मनीष दयाल ने रेहडी एवं ढकेल लगाने वालों,पटरी पर व्यापार करने वालों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उनको उनकी मत की शक्ति के विषय में जागरूक किया। रेहडी एवं ढकेल लगाने वालों में अनीश नरेंद्र उमेश रहीस असलम राजू त्रिलोकी संतोष राजेंद्र मुकेश कपिल आदि से संपर्क किया।
मनीष दयाल ने कहा कि देश की सरकार का गठन कोई एक व्यक्ति या कोई एक वर्ग नहीं करता है इसमें सभी मतदाताओं का योगदान होना चाहिए और हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करके एक अच्छा जनप्रतिनिधि और सरकार का चयन करना चाहिए।