Honey Trap : वृंदावन में युवकों के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाली दो महिला ब्लैकमेकर महिला पुलिस ने की गिरफ्तार

वृंदावन । स्थानीय सर्राफा बाजार के युवकों ने शहर से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए जब होटल के कमरे में मनाई गई रंगरेलियों की वीडियो उनके मोबाइल फोन पर आ गईं। ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि उन युवतियों ने ही डाली थीं जिनके साथ  रंगरेलियां मनाई थीं। इसके लिए तीन हजार प्रति युवती चार्ज किया। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। अब युवकों को ब्लैकमेल करके 30 लाख रुपये की डिमांड कर रही हैं। इसे सुनकर पीड़ितों के होश उड़ गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ब्लैक मेलर दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार क्षेत्र का है। यहां के निवासी दो लोगों ने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 24 मार्च को छटीकरा मार्ग स्थित होटल में कमरा लिया। हाईवे थाना क्षेत्र निवासी तीन युवतियों को उनकी सहमति पर वहां बुलाया। इसके लिए उनको तीन हजार प्रति युवती के हिसाब से नौ हजार रुपये यूपीआई के जरिए भेज दिए। युवतियां दोनों लोगों से पहले होटल में बुक कमरे में पहुंच गईं। कैमरा फिट कर दिया। इस दौरान युवतियों ने पूरा वाकया वीडियो में कैद कर लिया। इसके बाद 27 मार्च को पीड़ितों के मोबाइल पर युवतियों ने उनकी अश्लील वीडियो भेज दिया। 30 लाख रुपये की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित में एक व्यक्ति के बड़े भाई की तबीयत बिगड़ गई। उसे फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। युवतियों को 28 और 29 मार्च को बुलाया। समझौता करने को कहा। 50 हजार रुपये भी युवतियों को दिए लेकिन वह 15 लाख रुपये की मांग पर अड़ गईं। इस बात पर पीड़ितों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

 पुलिस ने आरोपित युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया पीड़ितों की तहरीर पर तीन नामजद युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार शाम को केशी घाट के समीप से दो ब्लैक मेलर महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हिडिन कैमरा और दो मोबाइल फोन बरामद किये गए।  अभियुक्ताओं के व्हाट्सएप में कई लोगों से पैसे लेकर अनैतिक कार्य करने के वार्तालाप पाया गया साथ ही साथ युवकों को धमकाने के लिए प्रयुक्त वीडियो क्लिप भी मिला।