मथुरा। राजकीय बाल ग्रह शिशु केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह छोटे-छोटे मासूम बच्चों को देखकर सुध बुध खो बैठे और पालने से बच्चों को उठाकर गोदी में खिलाने लगे। यह भावुक दृश्य देखकर शिशु केंद्र में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी भाव विह्वल हो उठे।
देर शाम लगभग 8 बजे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राजकीय बाल गृह शिशु मथुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु में उपस्थित विभिन्न आयु के बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नियमित रूप से बच्चों के हेल्थ चेकअप कराते रहे उनकी समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल बैग तथा उपहारों दिए । उन्होंने बच्चों से वार्ता की तथा उनके साथ समय बिताया । उन्होंने स्वयं छोटे छोटे बच्चों को अपने हाथों से खिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों से मिलकर सुकून मिलता है। बच्चों की मुस्कान देखकर दिल को अच्छा लगता है। उन्होंने राजकीय बाल गृह शिशु की मूल-भूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्लास रूम, बेड रूम, स्नानागार, शौचालय, पाक-शाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाए जिससे खेल खेल में बच्चे अपनी रुचि लेते हुए सीखे। बच्चों से विनम्र रहे। उनकी जरूरतों को समझे। उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता से ले। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल उनके संज्ञान में लाए। सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.