मथुरा। दिल्ली से वृंदावन में बिहारी जी दर्शन को आ रहे एक परिवार की गाड़ी में आगरा-दिल्ली हाईवे जैत थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम ग्रह की मोर्चरी भिजवाकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग सेमसुदा कालोनी निवासी दीपक, उनकी मां स्नेहलता, पिता ज्ञान चंद्र और दीपक के दोस्त की पत्नी प्रीति त्यागी व एक बच्चा बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे थे। आगरा दिल्ली हाईवे पर जैंत थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी
कार में टक्कर मार दी। हादसे में 33 वर्षीय दीपक कनौजिया पुत्र ज्ञानचंद, उनकी मां 55 वर्षीय स्नेह लता पत्नी ज्ञान चंद और दोस्त की पत्नी 26 वर्षीय प्रीति त्यागी पत्नी विशाल त्यागी निवासी गढ़ दिल्ली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता और एक बच्चा घायल हो गए हैं।