बरसाना में पांच वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म , बाल अपचारी गिरफ्तार

बरसाना (मथुरा) । एक बाल अपचारी द्वारा पांच वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है । पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया। पीड़ित को मैडिकल जांच को भेज दिया।

घटना की जांच को एसडीएम सीओ थाना पहुंचे। बरसाना के निकटवर्ती गांव में 15 वर्षीय बाल अपचारी ने गांव के पांच वर्षीय बच्चे को मामाजी के पास ले जाने की कहकर बहाल फुसला कर ले गया और उसके साथ कुकर्म कर दिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी घर बालों को दी। पीड़ित के पिता ने आरोपी बच्चे के खिलाफ थाना बरसाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने तहरीर के आधार पर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया।