Lok Sabha Election 2024: मथुरा में लोकसभा चुनाव के लिए 4 प्रेक्षक नियुक्त

मथुरा । भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जनपद मथुरा के लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के द्वितीय चरण के निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आई.ए.एस  आशुतोष गुप्ता को सामान्य प्रेक्षक, आई.पी.एस.डॉ राजश्री सिंह को पुलिस प्रेक्षक, आई.आर.एस आई.टी. श्री रमेश बी.आर. को व्यय प्रेक्षक तथा आई.आर.एस सी एंड सी.ई. शिबी सिंह गहरवार को व्यय प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है।